ग्रेटर नोएडा में उद्योगों और EPFO के बीच संवाद का मजबूत मंच बना कार्यक्रम, नवीन योजनाओं और अनुपालन को लेकर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा, 23 सितंबर 2026। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), क्षेत्रीय कार्यालय ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में “EPFO Latest Guidelines & Scheme Awareness Program” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन EXEDY India Limited, प्लॉट नंबर-9, उद्यम केंद्र, इकोटेक-3, ग्रेटर नोएडा में हुआ। कार्यशाला में 100 से अधिक उद्यमियों, HR प्रमुखों, अकाउंट्स, पेरोल और कम्प्लायंस अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य उद्योग जगत से जुड़े लोगों को EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस, नियमों में हुए महत्वपूर्ण बदलावों, ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल सुविधाओं और नई योजनाओं के बारे में सरल एवं व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से उद्यमियों को वैधानिक प्रावधानों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने और भविष्य में अनावश्यक प्रशासनिक, कानूनी अथवा आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1 श्री वैभव सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ प्रवर्तन अधिकारी श्री रमाकांत यादव ने भी उद्यमियों को EPFO से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। अधिकारियों ने उद्यमियों की समस्याओं और जिज्ञासाओं को सुना तथा उनके समाधान के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
नई योजनाओं और नियमों पर हुई विस्तृत चर्चा

कार्यशाला के दौरान Employees’ Enrolment Campaign–2026, Vishwas Scheme–2026, UAN एवं e-Nomination, EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस, ऑनलाइन सेवाएं एवं डिजिटल सुविधाएं, Employers Compliance एवं वैधानिक दायित्व तथा EPF, EPS और EDLI योजनाओं सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि उद्योगों और प्रतिष्ठानों को EPFO से संबंधित नियमों और प्रक्रियाओं की सही जानकारी होना आवश्यक है। समय पर अनुपालन और कर्मचारियों से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने से भविष्य में होने वाली परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र रहा आकर्षण

कार्यशाला का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र रहा। इस दौरान उद्यमियों ने PF, कर्मचारियों के नामांकन, UAN, अनुपालन, ऑनलाइन प्रक्रियाओं और अन्य संबंधित विषयों पर अपनी व्यावहारिक समस्याएं और सवाल अधिकारियों के सामने रखे।

श्री वैभव सिंह और श्री रमाकांत यादव ने उद्यमियों के सवालों का सरल और व्यवहारिक तरीके से जवाब दिया। इससे उपस्थित उद्योग प्रतिनिधियों को EPFO की प्रक्रियाओं को समझने और अपने प्रतिष्ठानों में बेहतर अनुपालन सुनिश्चित करने में मदद मिली।
EXEDY India Limited ने किया आत्मीय स्वागत
कार्यक्रम के मेजबान EXEDY India Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री Hidetaka Endo एवं AGM (HR) श्री प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों और उद्यमियों का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में EXEDY India Limited की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और आतिथ्य की उपस्थित उद्यमियों ने भी सराहना की।
IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा— जागरूकता ही बेहतर अनुपालन की कुंजी
IBA के अध्यक्ष श्री अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन का उद्देश्य केवल उद्योगों की समस्याओं को उठाना नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों और उद्यमियों के बीच संवाद का मजबूत मंच तैयार करना भी है।
उन्होंने कहा कि उद्यमियों को समय-समय पर सरकारी विभागों के नियमों, प्रक्रियाओं और नई योजनाओं की सही जानकारी मिलती रहे, तो वे अपने प्रतिष्ठानों में बेहतर अनुपालन सुनिश्चित कर सकते हैं और अनावश्यक नोटिस, ब्याज, दंड तथा कानूनी विवादों से बचने की दिशा में प्रभावी कदम उठा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि IBA आने वाले समय में भी विभिन्न सरकारी विभागों के सहयोग से इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि उद्योग और शासन के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग को और मजबूत किया जा सके।
EPFO कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध— वैभव सिंह
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1 श्री वैभव सिंह ने कहा कि EPFO का उद्देश्य केवल कानून का अनुपालन सुनिश्चित कराना ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने उद्योगों से Employees’ Enrolment Campaign–2026 और Vishwas Scheme–2026 जैसी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि EPFO उद्योगों के साथ सहयोगात्मक तरीके से काम करने के लिए प्रतिबद्ध है और विभाग का प्रयास है कि उद्योगों को सरल, पारदर्शी और तकनीक आधारित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने उद्यमियों से अपील की कि EPFO से संबंधित किसी भी समस्या या जिज्ञासा के समाधान के लिए विभागीय कार्यालय से संपर्क करें।
100 से अधिक उद्यमियों की रही सहभागिता
कार्यशाला में IBA के महासचिव श्री सुनील दत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री कृष्ण शर्मा, उपाध्यक्ष श्री सुधीर त्यागी, श्री राजेश खन्ना, श्री अजय राना, डॉ. खुशबू सिंह, युवा कार्यकारिणी सदस्य श्री हर्ष तोमर, कार्यकारिणी सदस्य श्री अरविंद भाटी, श्री संजय पांचाल, सुश्री सिमरन खत्री, महिला उद्यमी श्रीमती पूनम यादव, डॉ. चंचल वार्ष्णेय, श्री पूरन जोशी, श्री अखिल सक्सेना, श्री अनुपम जैन, श्री राहुल त्यागी, श्री सिमरजीत सिंह सहित 100 से अधिक उद्यमी और उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे।
उपस्थित उद्यमियों ने कार्यशाला को ज्ञानवर्धक और व्यावहारिक रूप से उपयोगी बताते हुए IBA के प्रयास की सराहना की। उद्यमियों का कहना था कि EPFO जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभागीय अधिकारियों और उद्योग जगत के बीच सीधे संवाद से नियमों को समझने तथा अनुपालन से जुड़ी समस्याओं के समाधान में काफी मदद मिलती है।
EXEDY India Limited की टीम का जताया आभार
कार्यक्रम के समापन पर IBA अध्यक्ष श्री अमित कुमार उपाध्याय एवं समस्त पदाधिकारियों ने EXEDY India Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री Hidetaka Endo, AGM (HR) श्री प्रदीप कुमार शर्मा और उनकी पूरी टीम का विशेष आभार व्यक्त किया।
IBA पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के उत्कृष्ट आयोजन, सभागार की बेहतर व्यवस्था, आत्मीय आतिथ्य और सभी अतिथियों एवं उद्यमियों के लिए की गई जलपान व्यवस्था की सराहना करते हुए पूरी टीम को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम के अंत में उद्यमियों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम उद्योग जगत के लिए बेहद उपयोगी हैं। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से उद्यमियों को सरकारी नियमों और योजनाओं की सही जानकारी समय पर मिलती है, जिससे वैधानिक अनुपालन को मजबूत करने और अनावश्यक विवादों एवं आर्थिक नुकसान से बचने में सहायता मिल सकती है।
IBA की ओर से भी भविष्य में विभिन्न सरकारी विभागों के सहयोग से उद्योग जगत के लिए इसी प्रकार के जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई, ताकि उद्योग, उद्यमी और शासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके और गौतम बुद्ध नगर के औद्योगिक विकास को और मजबूती मिल सके।




