बुलंदशहर में 45 वर्षीय लालाराम की धारदार हथियार से हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

बुलंदशहर। शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव रानाइच में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के मुख्य रास्ते पर 45 वर्षीय लालाराम का शव पड़ा मिला। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान बताए जा रहे हैं। वहीं, मृतक की एक टांग भी कटी हुई मिली, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ गई है।
सूचना मिलते ही एसएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया।
प्रारंभिक जानकारी में हत्या के पीछे किसी नजदीकी व्यक्ति की भूमिका की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और आरोपियों की पहचान पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।




