उत्तर प्रदेशमुरादाबाद

गणपति पूजा में शिवसेना पदाधिकारियों ने की पूजा-अर्चना, भ्रष्टाचार के खिलाफ संकल्प

कैलाश कुमार जिला रिपोर्टर मुरादाबाद यूपी

मुरादाबाद। लाइनपार क्षेत्र के जयंतीपुर में आयोजित गणपति पूजा कार्यक्रम में शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने पदाधिकारियों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने सभी को गणपति महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना भी की गई। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाए जाने के संदर्भ में शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि सेवा के नाम पर किसी प्रकार का लेन-देन नहीं होना चाहिए।

वीरेंद्र अरोड़ा ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा सेवा के बदले सेवा लेने की प्रवृत्ति से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे आम जनमानस परेशान है। उन्होंने कहा कि शिवसेना भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगी।

इस अवसर पर शिवसेना पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने “भ्रष्टाचार मिटाओ, भ्रष्टाचारी भगाओ” का संकल्प लिया और समाज में ईमानदारी एवं पारदर्शिता के लिए काम करने की बात कही।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, मुदित उपाध्याय, आकाश, राहुल, मयंक सैनी, अंकित, कैलाश, पंकज पाल, सब्बू सैनी, सुरेश सैनी, तेजपाल सैनी, जितेंद्र पासी, तिलक राज शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!