उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

व्यापारियों की समस्याओं को लेकर शिवसेना ने उठाई आवाज, जलभराव और पार्किंग के समाधान की मांग

कैलाश कुमार जिला रिपोर्टर मुरादाबाद यूपी

मुरादाबाद। व्यापारियों की जलभराव, गंदगी और स्टेशन रोड पर पार्किंग की गंभीर समस्या को लेकर शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में शिवसेना पदाधिकारी एवं व्यापारी नगर निगम कैंप कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग रखी।

नगर आयुक्त के कार्यालय में मौजूद न होने पर जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने फोन पर उनसे वार्ता की। फोन पर हुई बातचीत के दौरान स्टेशन रोड की पार्किंग व्यवस्था, जलभराव और व्यापारियों को हो रही अन्य परेशानियों को प्रमुखता से उठाया गया। नगर आयुक्त ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए पार्किंग के मुद्दे पर व्यापारियों और शिवसेना पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उचित समाधान निकालने की बात कही।

इसके बाद शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंडल आयुक्त से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्हें पुष्प एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर भगवा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण सहित अन्य विभागों से संबंधित व्यापारियों की समस्याओं को विस्तार से मंडल आयुक्त के सामने रखा।

शिवसेना जिला प्रमुख ने कहा कि व्यापारियों को जलभराव, पार्किंग, साफ-सफाई और अन्य नागरिक समस्याओं के कारण लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं का स्थायी समाधान बेहद जरूरी है। मंडल आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को संबंधित विभागों से समन्वय कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

इस मौके पर कमल सिंह राव, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, पंकज पाल, बादाम सिंह, दीपक रतन भाटिया, आकाश, कैलाश, राहुल, सुरेश सैनी, तेजपाल सैनी और सरदार इंद्रजीत सिंह सहित शिवसेना पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।

शिवसेना ने स्पष्ट किया कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन आगे भी अधिकारियों के समक्ष मजबूती से आवाज उठाता रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!