GEN-G आंदोलन बनने की ओर अग्रसर क्षेत्रीय खेल परिसर मैदान बंचाओ मुहिम।
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 37 में स्थित क्षेत्रीय खेल परिसर में शहर के युवाओ द्वारा खेले जा रहे 15~20 खेलों को बंद करके जबर्दस्ती ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा हॉकी स्टेडियम बनाने की योजना के विरोध GEN-G आंदोलन में बदलता नज़र आ रहा है, बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए जेन-जी ने आज सुबह कमर कसी ओर ग्राउंड में इकट्ठा होकर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। जेन जी का ये मौजूदा आक्रोश युवाओ ओर संघर्ष समिति द्वारा लोकतांत्रिक रूप से शिकायतें, ज्ञापन देने और दर्जनभर सांसदो, विधायको, जनप्रतिनिधियों, भाजपा अध्यक्ष व उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर को दिए ज्ञापन व समर्थन में प्राप्त किये पत्रों के बावजूद बीते कल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा स्टेडियम निर्माण के लिए मार्किंग शुरू की गई, युवाओ द्वारा विरोध करने पर उन्हें पुलिस व प्राधिकरण कर्मियों द्वारा जेल में डालने की धमकी से पनपा है, पहले से इस खेल मैदान बचाओ मुहिम से जुड़ी टीम ने युवाओं को समझाया ओर भरोषा दिलाया कि लोकतांत्रिक तरीके से हम इस लड़ाई को जीतेंगे, लेकिन GEN-G युवाओ ने कोर टीम को केवल सोमवार तक का समय दिया उसके बाद कमान अपने हाथ मे लेकर बड़े आंदोलन और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी, इसके बाद पूर्व में नेतृत्व कर रही टीम ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जाकर पुनः प्राधिकरण CEO को ज्ञापन दिया जिसमें जनप्रतिनिधियों, शहर की आर डब्ल्यू ऐ की तरफ से प्राधिकरण को हॉकी स्टेडियम अन्य स्थान पर बनाने के लिए लिखे पत्रों व प्राधिकरण से पूर्व में किये गए पत्राचार की कॉपी संलग्न किया ओर यथास्थिति बनाये रखने का निवेदन किया।
प्राधिकरण बोर्ड बैठक होने के कारण सीईओ साहब से मुलाकात नही हुई लेकिन प्राधिकरण डिस्पैच विभाग में एप्लिकेशन दी गईं है।
क्षेत्र के स्थानीय निवासी, युवा और वरिष्ठ जन सब आक्रोशित हैं कि क्या किसी योजना का लोकतांत्रिक विरोध करना जनता का अधिकार नही है क्या प्राधिकरण शहर के चंद पूंजीपतियों ओर दलालों की कठपुतली बन कर रह गया है, इन सब से प्रदेश सरकार की छवि खराब होने की प्राधिकरण को कोई चिंता नही है।
युवाओं ने आंदोलन के जरिये उन सभी भरस्टाचारीयों के नामों का पर्दाफाश करने की चैतावनी दी है जो इस हॉकी स्टेडियम को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के आधिकारिक हॉकी मैदान में नही बनने देना चाहते ओर शहर के बीच हॉकी संघ के बहाने 11 एकड़ जमीन कब्जाने का प्रयासः कर रहें है ओर राज्य सरकार सहित प्राधिकरण को भृमित कर रहे हैं
।




