दनकौर के प्राचीन शिव मंदिर में धूमधाम से मनेगी जन्माष्टमी, हवन-पूजन के साथ होगा कीर्तन और प्रसाद वितरण
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा के दनकौर रेलवे फ्लाईओवर के पास स्थित करीब ढाई सौ वर्ष पुराने प्राचीन शिव मंदिर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर में विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया जा रहा है।

इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के ग्रामीणवासी बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान शिव और श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करेंगे। शाम के समय मंदिर परिसर में कीर्तन एवं भजन का आयोजन होगा, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह प्राचीन शिव मंदिर लंबे समय से ग्रामीणों की आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र रहा है। मंदिर से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के चलते यहां वर्षभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है।

जन्माष्टमी के अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह है और पूरे मंदिर परिसर को भक्ति एवं धार्मिक माहौल से सराबोर करने की तैयारियां की जा रही हैं।





