गाजियाबाद

रिंकू जी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा प्रदेश महामंत्री नियुक्त

पुष्पेंद्र कुमार संपादक गौतम बुद्ध नगर यूपी

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन (लोकहित परिवार) ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए गाजियाबाद युवा जिला अध्यक्ष रिंकू जी को युवा प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। संगठन ने यह निर्णय उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, सक्रियता और किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए लिया है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रिंकू जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संगठन को विश्वास है कि वे आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ भारतीय किसान यूनियन (लोकहित परिवार) की नीतियों को मजबूत करने तथा किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।

भारतीय किसान यूनियन (लोकहित परिवार) जिंदाबाद!

Back to top button
error: Content is protected !!