मनिया टिकरी में मीडिया प्रभारी से कथित अभद्रता और जान से मारने की धमकी, कार्रवाई की मांग : थाना खानपुर
कैलाश लोधी जिला रिपोर्टर बुलंदशहर

बुलंदशहर। थाना खानपुर क्षेत्र के ग्राम मनिया टिकरी में शिव मंदिर पर मीडिया प्रभारी मनोज कुमार के साथ कथित तौर पर तीन लोगों द्वारा अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
मीडिया प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, शिव मंदिर पर चंद्रपाल पुत्र तुलसी, जोगिंदर पुत्र चंद्रपाल और पुष्पेंद्र पुत्र रामकिशोर ने उनके साथ बदतमीजी की और कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद मनोज कुमार ने प्रशासन और पुलिस से मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की धमकियों से क्षेत्र में भय का माहौल पैदा हो सकता है।
मीडिया प्रभारी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की अपील की है। पुलिस की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
मनोज पीड़ित का नंबर : 9690060073




