ग्रेटर नोएडा

जेवर में 25 अगस्त के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का जायजा, बसपा ने कसी कमर

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

दनकौर, गौतमबुद्ध नगर। विधानसभा क्षेत्र 63-जेवर में आगामी 25 अगस्त 2026 को प्रस्तावित बहुजन समाज पार्टी के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार, 17 अगस्त को बसपा के पदाधिकारियों ने किसान आदर्श इंटर कॉलेज, दनकौर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

पदाधिकारियों ने सम्मेलन की तैयारियों का गहन जायजा लेते हुए मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान संबंधित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बसपा द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन को लेकर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार सम्मेलन को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। 25 अगस्त को होने वाले इस सम्मेलन को लेकर जेवर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!