दिल्ली में शिवसेना का हरिहर मंदिर मुक्ति आंदोलन अभियान तेज, 20 हजार फॉर्म भरवाने का लक्ष्य
कैलाश कुमार जिला रिपोर्टर मुरादाबाद यूपी

नई दिल्ली। शिवसेना सांसद माननीय अनिल देसाई जी के लोधी रोड, नई दिल्ली स्थित आवास पर हरिहर मंदिर जलाभिषेक को लेकर शिवसेना के मुक्ति आंदोलन अभियान के तहत 20 हजार फॉर्म भरवाने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद अनिल देसाई ने शिवसेना संस्थापक एवं हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के चरणों में नमन करते हुए की।
इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा सहित विभिन्न राज्यों और प्रदेशों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। जम्मू के प्रदेश प्रमुख मनीष मल्होत्रा, उत्तर प्रदेश पश्चिम के प्रभारी महेश आहूजा, उत्तर प्रदेश महासचिव एवं मेरठ प्रांत के धर्मेंद्र तोमर, बरेली क्षेत्र के पंकज पाठक, उत्तरांचल प्रदेश प्रमुख गौरव तथा प्रदेश उपप्रमुख हेमंत नागर समेत कई पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कार्यक्रम आयोजित कर 20 हजार फॉर्म भरवाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में संगठन के पदाधिकारियों और शिवसैनिकों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर भी विस्तार देने की तैयारी है। मुंबई से शिवसेना सांसद अनिल देसाई, सांसद संजय राऊत, शिवसेना के प्रदेश प्रमुख अनिल सिंह, राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी राजेश दुबे सहित विभिन्न प्रदेश पदाधिकारियों के संभावित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। मुरादाबाद और संभल समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भी संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है।
शिवसेना नेताओं ने कहा कि अभियान को प्रदेश के विभिन्न जनपदों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है और निर्धारित लक्ष्य के अनुसार फॉर्म भरवाने तथा जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।




