ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में भाजपा की विशाल तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर के तत्वावधान में ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईएमटी कॉलेज, नॉलेज पार्क में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी रहे। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम लोगों ने शामिल होकर राष्ट्रभक्ति और एकजुटता का संदेश दिया।

इस दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए और राष्ट्र प्रथम की भावना का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की गौरवशाली विरासत, वीरों के बलिदान और करोड़ों देशवासियों की एकता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के संकल्प को मजबूत करने का माध्यम है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश देती है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से ऐसे आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया।

प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह यात्रा युवाओं में राष्ट्रभक्ति की नई ऊर्जा का संचार करेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह रहा और जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए।

एमएलसी एवं विधायक श्रीचंद शर्मा, विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी एवं विधायक नरेंद्र भाटी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने भी तिरंगा यात्रा को राष्ट्रभक्ति, एकता और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री वीरेंद्र भाटी, धर्मेंद्र भाटी, जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रधान, दीपक भारद्वाज, सत्येंद्र नागर, सरदीप नागर, कर्मवीर आर्य, नरेंद्र डाढ़ा, सत्येंद्र अवाना, अर्पित तिवारी, राज नागर, मनोज मावी, राजीव सिंघल, महेंद्र नागर, चंद्रमणि भारद्वाज, विकास चौधरी, वंदना वानखेड़े, महेश शर्मा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हजारों लोग मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!