उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा: गोल्फ लिंक-1 में विकास कार्य जारी रहेंगे, प्राधिकरण की बैठक में RWA परिचौक गोल्फ लिंक-1 को मिली जिम्मेदारी

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। अंसल गोल्फ लिंक-1 में विकास कार्यों को लेकर चल रहे विवाद के बीच ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में आयोजित बैठक में समाधान निकालने का प्रयास किया गया। RWA परिचौक गोल्फ लिंक-1 के अध्यक्ष विनोद कसाना के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी।

RWA का दावा है कि अंसल गोल्फ लिंक-1 एक फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी है और यहां पहले बिल्डर द्वारा विकास कार्य कराए जाते थे। बाद में निवासियों ने RWA का गठन किया, जिसके माध्यम से सड़क निर्माण, पार्कों के रखरखाव और अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं। RWA का यह भी आरोप है कि कुछ लोग इन कार्यों का विरोध कर रहे थे और प्राधिकरण पर धरना देकर विकास कार्य रुकवाने का प्रयास कर रहे थे।

बैठक में ACEO, OSD, GM, DGM, मैनेजर समेत अन्य अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनी। RWA के अनुसार, अधिकारियों ने निर्णय लिया कि गोल्फ लिंक-1 में सड़क निर्माण, पार्कों के रखरखाव सहित अन्य विकास कार्य RWA परिचौक गोल्फ लिंक-1 द्वारा कराए जाएंगे। वहीं प्राधिकरण ने बताया कि उसके पास विकास कार्यों के लिए अलग से बजट उपलब्ध नहीं है। हालांकि, निवासियों द्वारा जमा धनराशि से सीवर एवं ड्रेनेज की सफाई, जल निकासी और स्ट्रीट लाइट लगाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

RWA का कहना है कि बैठक के दौरान विकास कार्यों का विरोध कर रहे कुछ लोगों को भी अधिकारियों ने समझाया कि उनका उद्देश्य क्षेत्र का विकास होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने भी विकास कार्यों में बाधा न डालने की बात स्वीकार की।

RWA परिचौक गोल्फ लिंक-1 के अध्यक्ष विनोद कसाना ने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए गोल्फ लिंक-1 के सभी निवासियों से विकास कार्यों में सहयोग की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!