मुरादाबाद

मुरादाबाद: हरिहर मंदिर जलाभिषेक के लिए निकले शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका, महाकालेश्वर मंदिर में कराया गया जलाभिषेक

कैलाश कुमार जिला रिपोर्टर मुरादाबाद यूपी

मुरादाबाद। सावन माह के दौरान हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए निकले शिवसेना कार्यकर्ताओं को सोमवार को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने भगवा ध्वज फहराकर शिवसेना पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बृजघाट से गंगाजल लेकर संभल स्थित हरिहर मंदिर के लिए रवाना किया। इस दौरान शिवसैनिकों ने “जय भवानी, जय शिवाजी” और “हरिहर मंदिर मुक्त करो” के नारे लगाए।

 

शिवसेना नेताओं का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ब्रजघाट पर शिवसेना कार्यकर्ताओं को रोके जाने का प्रयास किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। इसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शिवसैनिक संभल के लिए रवाना हुए, लेकिन पाकबड़ा थाना क्षेत्र में टीएमयू के पास उन्हें फिर रोकने की कोशिश की गई।

 

शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा और पुलिस अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद शिवसैनिकों का महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक कराया गया। इस दौरान वीरेंद्र अरोड़ा ने घोषणा की कि शिवसेना सावन के दौरान हरिहर मंदिर में जलाभिषेक अवश्य करेगी और इसके लिए राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व पूरी तरह तैयार है।

 

कार्यक्रम में अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, शिबू पांडे, उमेश ठाकुर, जीतू प्रजापति, विशाल सैनी, नितेश कुमार, विक्की कश्यप, नितिन सैनी, सुरेश सैनी, मयंक सैनी, कैलाश, अंकित, भोला, किशोर सहित सैकड़ों शिवसैनिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!