उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्ध नगर दादरी : आत्मनिर्भर भारत संकल्प सभा में उमड़ा जनसैलाब प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी का भव्य अभिनंदन |

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प सभा” एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी के अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन आर. वी. नॉर्थलैंड इंस्टिट्यूट, दादरी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी भाजपा राष्ट्रीय सचिव श्री सुरेन्द्र नागर जी पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा जी पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया जी प्रदेश मंत्री महामेधा नागर नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा जी नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान जी दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह जी एमएलसी श्री श्रीचन्द शर्मा जी एमएलसी श्री नरेन्द्र भाटी जी जिला panchayat अध्यक्ष श्री अमित चौधरी जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं हजारों नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

अपने संबोधन में माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने गरीब, किसान, युवा, महिला और उद्यमियों को नई ऊर्जा और अवसर प्रदान किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुँचाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।और कहा योगी जी के शासन में प्रदेश की अर्थव्यवस्था मज़बूत हुई है प्रदेश में 2017 से पहले भ्रष्टाचार अराजकता और गुंडाराज क़ायम था गुंडों का भय था और आज प्रदेश में गुंडों को भय है आज देश व प्रदेश में सभी वर्गों के लिये समर्पित भाजपा सरकार चल रही आज का युवा भाजपा के साथ है और उन्होंने कहा अपने बूथ को मजबूत करे ताकि तीसरी बार एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बने।

पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, विकास और सुशासन की राजनीति को समर्पित संगठन है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प केवल आर्थिक मजबूती का नहीं, बल्कि देश के सम्मान, स्वाभिमान और आत्मविश्वास को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का अभियान है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि देश की विकास यात्रा में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है और आत्मनिर्भर भारत का अभियान युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा उद्यमियों के लिए नए अवसरों का द्वार खोल रहा है।

राज्यसभा सांसद श्री सुरेंद्र सिंह नागर जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है तथा कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम से ही राष्ट्र निर्माण का संकल्प और अधिक सशक्त होगा।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर गीता पंडित पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी डॉक्टर अशोक नागर बिजेन्द्र प्रमुख आशीष वत्स बिजेन्द्र भाटी रक़म सिंह भाटी गजेन्द्र मावी इंद्रजीत टाइगर देवा भाटी वीरेन्द्र भाटी दीपक भारद्वाज कर्मवीर आर्य हरेन्द्र नागर पवन नागर राजीव सिंघल मनोज मावी भिखारी सिंह सतेंद्र अवाना ईश्वर प्रमुख राज नागर अन्नू पंडित कपिल गुर्जर राजे कसाना आदि हज़ारो कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!