ग्रेटर नोएडा NPCL तुगलपुर : किसान एकता संघ ने डूब क्षेत्र के निवासियों की 5 सूत्रीय मांगों को लेकर NPCL के खिलाफ किया आन्दोलन ।
ग्रेटर नोएडा से नरेश कुमार की रिपोर्ट

दिनांक 27 जुलाई को किसान एकता संघ संगठन के कार्यकर्ताओं ने डूब क्षेत्र के निवासियों की 5 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व NPCL के तुगलपुर ऑफिस पर पहुंचकर महापंचायत शुरू की पंचायत में वार्ता के लिए NPCL की तरफ से सुबोध त्यागी,SDM सदर, एसीपी ग्रेटर नोएडा, आदि लोग पंचायत में आए डूब क्षेत्र के निवासियों की 5 सूत्रीय मांगो को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई 5 सूत्रीय मांगो पर वार्ता सार्थक रही NPCL की तरफ से सभी मांगों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही कर निस्तारण पर सहमति बनी ।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव सतीश कनारसी ने बताया कि डूब क्षेत्र में जितनी भी कालोनी है सभी को कनेक्शन व बिजली आपूर्ति दी जाए,किसानों पर दर्ज फर्जी बिजली चोरी के मुकदमे तत्काल प्रभाव से खत्म किए जाए । कालोनियों में बिजली का लोड बढ़ाया जाए, कुछ नए ट्रांसफार्मर रखे जाए जिससे लो वोल्टेज की समस्या ना रहे। कालोनियों में बिजली देने के नाम पर हो रही अवैध रूप से उगाही को तत्काल रूप से रोका जाए जो अवैध उगाही का काम कर रहे है उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए । डूब क्षेत्र में नए कनेक्शन के लिए जिलाधिकारी महोदया से वार्ता का समय निश्चित किया जाए,सभी मांगों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाए ।
इस दौरान जिलाध्यक्ष पप्पे नागर ने कहा कि क्षेत्रीय किसानों के साथ NPCL द्वारा किए जा रहे अत्याचारों को संगठन बिलकुल भी बर्दास्त नही किया जायेगा। यदि NPCL द्वारा वादा खिलाफी की जाएगी तो आगामी दिनों में NPCL के सभी ऑफिसों में किसान एकता संघ तालाबंदी करने का काम करेगा ।
इस दौरान रूपेश वर्मा, ऊदल आर्य, वीरसिंह नागर, जयप्रकाश आर्य, कृष्ण बैसला, वनीश प्रधान, सतीश कनारसी, विक्रम नागर,पप्पे नागर, मनीष नागर,जगदीश शर्मा,जयप्रकाश नागर, आजाद प्रधान,पवन एडवोकेट, उम्मेद एडवोकेट, अखिलेश प्रधान, कृष्ण शर्मा, अरुण खटाना, राजीव नागर,आदि हजारों किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।




