उत्तर प्रदेशबुलंदशहर

बुलंदशहर : मुख्यमंत्री के दौरे से पहले करप्शन फ्री इंडिया संगठन के नेता को हाउस अरेस्ट करने का आरोप

कैलाश लोधी जिला रिपोर्टर बुलंदशहर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलंदशहर आगमन के दौरान करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने आरोप लगाया है कि उसके कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य प्रेमराज भाटी को पुलिस ने उनके जोखाबाद स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया।

संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने जारी बयान में कहा कि संगठन के कार्यकर्ता सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते जल एवं वायु प्रदूषण की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपना चाहते थे। उनका कहना है कि ज्ञापन के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण की गंभीर समस्या और उसके समाधान की मांग उठाई जानी थी।

चौधरी प्रवीण भारतीय ने आरोप लगाया कि ज्ञापन देने से पहले ही पुलिस ने प्रेमराज भाटी को उनके आवास पर नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया। संगठन ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है।

हालांकि, इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया प्राप्त होती है, तो उसे भी समाचार में प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!