दिल्ली एनसीआर
नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के जंतर-मंतर पर चल रहे अनशन का आज 19वां दिन है। इस दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव उनसे मिलने जंतर-मंतर पहुंचीं और उनका हालचाल जाना।
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

डिंपल यादव ने सोनम वांगचुक से बातचीत कर उनकी मांगों की जानकारी ली और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलनों का सम्मान किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर संवाद और समाधान लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
सोनम वांगचुक पिछले 19 दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनके समर्थन में देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग और कई सामाजिक व राजनीतिक हस्तियां भी जंतर-मंतर पहुंच रही हैं।
फिलहाल, आंदोलन जारी है और सभी की नजरें सरकार तथा आंदोलनकारियों के बीच संभावित बातचीत और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।




