उत्तर प्रदेश

एटा पुलिस की बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के वांछित आरोपी को अवैध तमंचे सहित किया गिरफ्तार

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

एटा। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को अवैध देशी तमंचे सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार थाना अलीगंज पर दर्ज मुकदमा संख्या 157/2026 में वांछित अभियुक्त रामपाल पुत्र अतर सिंह, निवासी ग्राम गोराचम, थाना अलीगंज, जनपद एटा (उम्र लगभग 52 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध देशी तमंचा बरामद हुआ है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने संबंधित मुकदमे में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 की भी बढ़ोतरी की है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को थाना अलीगंज पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, कांस्टेबल मोहित कुमार एवं रिजर्व कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!