उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, रामलीला मैदान में लगाए फलदार पौधे

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने रोटरी वर्ष 2026-27 के अंतर्गत रामलीला मैदान, साइट-4 में विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया। “एक वृक्ष – एक जीवन, एक सदस्य – एक संकल्प” थीम पर आयोजित इस अभियान में क्लब के सदस्यों ने अमरूद, आंवला, कटहल, नींबू, जामुन और नीम सहित कई फलदार एवं छायादार पौधे लगाए।

क्लब अध्यक्ष रो. निखिल गर्ग ने बताया कि अभियान की शुरुआत ज़ोन-11 के एजी रो. शैलेश वार्ष्णेय ने अमरूद का पौधा लगाकर की। उन्होंने कहा कि यह केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और रोटरी की सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने सभी सदस्यों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रो. मनजीत सिंह, विजेंद्र सिंह आर्य, हरेंद्र भाटी और कुलदीप शर्मा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में क्लब के के.के. शर्मा, सौरभ बंसल, राहुल शर्मा, बृजमोहन गोयल, शिव कुमार गुप्ता, रणजीत सिंह, अतुल जैन, सुनील गोयल, सौरभ गोयल, अमित मंडार, संदीप गर्ग, संजय गर्ग, अशोक अग्रवाल, मनीष डावर, विकास गर्ग, मोहित सिंघल, ऋषि के. अग्रवाल, यतेन्द्र अवाना, अमित गोयल, सोविंदर सिंह, नरेंद्र यादव और सुशील भाटी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने कहा कि वह भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे अभियान लगातार चलाता रहेगा, ताकि समाज में हरियाली बढ़े और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!