मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोएडा में भव्य वृक्षारोपण अभियान
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

नोएडा, 13 जून। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा सेक्टर-137, नोएडा में एक भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जनसंपर्क अभियान के प्रदेश प्रभारी सैयद अहसान अख्तर के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कुँवर बासित अली रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष वसीम खान, मौलाना शहाब रज़ा खान, पर्यावरणविद् अभिष्ट गुप्ता, भाजपा नेता अंखी दास गुप्ता, आर्या कोरी, सुरोजित दास गुप्ता, कविता, शेखर झा, डॉ. डी.के. गुप्ता, छाया शर्मा, राजेश यादव तथा भाजपा के बूथ अध्यक्ष अविनाश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उषा किरण एनजीओ के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बेबी मरियम अहसान की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
इस अवसर पर सैयद अहसान अख्तर ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।




