उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

रबूपुरा में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का कहर: ब्रेड और पपीता खाने के बाद दो मासूम भाई-बहन की मौत, मां की हालत गंभीर

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। सुबह नाश्ते में फ्रिज में रखी ब्रेड और पपीता खाने के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 8 वर्षीय दीपांशी और 6 वर्षीय प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी मां रूबी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों मासूम बच्चों के शव जब घर पहुंचे तो परिजनों और मोहल्ले के लोगों की आंखें नम हो गईं। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। देर रात दोनों भाई-बहन का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार सुबह नाश्ते में परिवार ने फ्रिज में रखी ब्रेड और पपीता खाया था, जिसके कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने ब्रेड और पपीते के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं।

फिलहाल प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!