मुरादाबाद

छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा स्थापना पर शिवसेना ने नगर आयुक्त का किया अभिनंदन

कैलाश कुमार जिला रिपोर्टर मुरादाबाद यूपी

छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा स्थापना पर शिवसेना ने नगर आयुक्त का किया अभिनंदन

मुरादाबाद। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में शिवसेना पदाधिकारियों एवं स्टेशन रोड के व्यापारियों ने नगर निगम कैंप कार्यालय पहुंचकर नगर आयुक्त का अभिनंदन किया। इस दौरान नगर आयुक्त को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट की गई, गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया तथा भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में शिवसेना नेताओं ने छत्रपति शिवाजी चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित किए जाने के निर्णय पर नगर निगम का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि शिवसेना नगर निगम के इस कदम का हृदय से स्वागत करती है और इसके लिए धन्यवाद देती है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्र गौरव और वीरता के प्रतीक हैं तथा उनकी प्रतिमा स्थापना से लोगों को प्रेरणा मिलेगी।

वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि प्रतिमा के उद्घाटन अवसर पर शिवसेना की ओर से एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों शिवसैनिक भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि उस दिन पूरा मुरादाबाद भगवामय दिखाई देगा और छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

इस मौके पर कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, नरेंद्र सिक्का, रतन भाटिया, आकाश सिंह, शरद कपूर, तिलक राज शर्मा, राहुल सिंह, राजीव राठौर, बादाम सिंह, पंकज पाल, हर्ष सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुरेश सैनी, मयंक सैनी, उमेश ठाकुर सहित अनेक शिवसैनिक एवं व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!