उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

भूजल दोहन के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन का बड़ा आंदोलन, 11 मई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

गौतम बुद्ध नगर में बिल्डरों द्वारा कथित रूप से बड़े पैमाने पर किए जा रहे भूजल दोहन के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय 11 मई 2026 को सुबह 10 बजे से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

इस संबंध में डेल्टा-2 स्थित आलोक नागर के आवास पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई और सभी साथियों ने आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

संगठन का आरोप है कि जिले में कई बिल्डरों द्वारा नियमों की अनदेखी कर लगातार भूजल का दोहन किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में जल संकट गहरा सकता है। संगठन ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि जनहित और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को बचाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने जिले के सामाजिक संगठनों, युवाओं और आम जनता से आंदोलन में शामिल होकर समर्थन देने की अपील की।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों के साथ जन आंदोलन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!