गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह का भव्य स्वागत
कैलाश लोधी जिला रिपोर्टर

गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती परिणीता सिंह का जोरदार स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला महिला अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर प्रियंका अत्री के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव महेश आर्य, पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष युवा राष्ट्रीय लोकदल गौतमबुद्धनगर हरिओम देवटा सहित महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी रूबी जादौन, अनीता चौधरी, रिजवाना, जोगिंदर ताला, अतुल चौधरी, गिरीश अत्री, ओगेंद्र अत्री और अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्वागत समारोह के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के विचारों को साझा करते हुए संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल लगातार किसानों, महिलाओं और युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है और आने वाले समय में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा।




