उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा: महिलाओं से बदसलूकी मामले में बिलासपुर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा: पुलिस कमिश्नर से की गई शिकायत के बाद बिलासपुर चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई करते हुए सब-इंस्पेक्टर अंकित सक्सेना को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह मामला दनकौर थाना क्षेत्र के बिलासपुर चौकी का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, महिलाओं के साथ बदसलूकी की शिकायत सामने आई थी, लेकिन चौकी इंचार्ज द्वारा इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत सीधे पुलिस कमिश्नर से की, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की गई।

शिकायत की जांच के दौरान प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर सब-इंस्पेक्टर अंकित सक्सेना को लाइन हाजिर कर दिया गया। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य पुलिसकर्मियों में भी सख्ती का संदेश गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!