बुलंदशहर

बुलंदशहर: सियाना में नए मंदिर की स्थापना पर भव्य शोभायात्रा क्षेत्र में खुशी का माहौल

कैलाश लोधी जिला रिपोर्टर बुलंदशहर

बुलंदशहर जिले की सियाना तहसील स्थित गणपति विहार कॉलोनी में धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। यहां शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष ऋषि कुमार माहुर (गुरु जी) के नेतृत्व में नव-निर्मित मंदिर में गणपति जी, माता शेरावाली और शिवलिंग की विधि-विधान के साथ स्थापना की गई।

इस शुभ अवसर पर मंदिर से पूरे मार्केट क्षेत्र में भव्य झांकी निकाली गई, जिसमें डीजे, बैंड-बाजे और भक्तों के नृत्य ने माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस शोभायात्रा में शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में जयकारों की गूंज सुनाई दी।

नए मंदिर के निर्माण से गणपति विहार कॉलोनी के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय निवासियों ने इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया और खुशी जाहिर की।

वहीं, झांकी के दौरान सियाना पुलिस का सराहनीय सहयोग देखने को मिला, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

 

नर्मदेश्वर शिव मंदिर गणपति विहार सियाना मंदिर कमेटी कैलाशी ऋषि कुमार एडवोकेट प्रदीप लोधी एडवोकेट राजेंद्र लोधी जी रिंकू शर्मा जी ललित फौजी साहब रामप्रकाश शर्मा जी योगेश शर्मा जी मनीष जी लव जी गौरव जी

 

सियाना विधायक एडवोकेट देवेंद्र सिंह लोधी एवं सियाना नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल जी के साथ कैलाशी ऋषि कुमार

पूर्व मंत्री डॉ राजीव लोधी एवं अनूपशहर बस यूनियन अध्यक्ष श्री रामेश्वर लोधी जी के साथ कैलाशी ऋषि कुमार

पूर्व मंत्री डॉ राजीव लोधी पूजा करते हुए

विधायक जी पूजा करते हुए

पूर्व विधायक डिबाई डॉ अनीता लोधी जी एवं कमेटी मेंबर एडवोकेट प्रदीप लोधी जी के साथ

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!