उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

भारतीय जनता पार्टी ने दादरी मिहिर भोज कॉलेज के गुर्जर भवन में जन आक्रोश महिला जिला सम्मेलन आयोजित किया ।

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्रीमती गीता शाक्य जी एवं विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष बरखा कौशिक जी रही हैं सम्मेलन का संचालन महिला मोर्चा की अध्यक्ष रजनी तोमर ने किया

मुख्यातिथि महिला राज्यसभा सांसद श्रीमती गीता शाक्य जी ने कहा कि विपक्ष के नेताओं ने महिलाओं की आवाज को दबाने का काम किया है जिससे आज देश की महिलाओं में जन आक्रोश हैं 17 अप्रैल देश की बहनों और लोकतंत्र के लिए काला दिन था कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने एक बार फिर देश की बहनों को धोखा दिया, बेटियों को ठग लिया। आदरणीय प्रधानमंत्री जी और गृहमंत्री जी ने विपक्ष की हर आशंका को निर्मूल साबित कर दिया था। स्‍पष्‍ट कर दिया था कि किसी राज्‍य के साथ कोई अन्‍याय और कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन महिला विरोधी विपक्ष नहीं माना।

 

आज केवल एक बिल ही नहीं गिरा। आज बहनों की आशाओं पर कुठाराघात हुआ। महिला विरोधी कांग्रेस और इंडी ब्‍लॉक ने बहनों के सशक्तीकरण के प्रयास को कुचल दिया। बहनों के सपनों को तोड़ दिया गया। उनके अरमानों को रौंद दिया। उनके अंदर की संभावनाओं को समाप्‍त किया और शक्ति स्वरूपा बहनों की भावनाओं को आहत किया।

 

कांग्रेस और इंडी ब्‍लॉक की सोच है – ‘नारी तू केवल अबला है’। आज़ादी के अमृतकाल में, जब विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की अपार क्षमता का उपयोग होना चाहिए था, तब विपक्ष ने उसी शक्ति को मसलकर समाप्‍त करने का पाप किया है। इस बिल को गिराकर कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने अपने ताबूत में अंतिम कील ठोकी है।

 

अब बहनें सड़कों पर निकलेंगी और कांग्रेस और सपा की भविष्‍य की संभावनाओं को कुचल कर समाप्‍त कर देंगी।

महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष बरखा कौशिक ने कहा 2026 में भी पुरानी सोच नारी शक्ति वंदन का विरोध विपक्ष कल भी नारी विरोधी था आज की भी मानसिकता उजागर कर दी है अब देश की ५० प्रतिशत आबादी इनको सबक सिखाने का काम करेगी ।

इस अवसर पर जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी ,निर्मल भाटी तंवर ,रजनी तोमर ,वंदना वानखेड़े ,गीता सागर ,डॉक्टर संगीता रावल ,अपर्णा तिरपाठी ,उषा वत्स ,गायत्री तिवारी ,मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य ,दीपक नागर ,ओमकार भाटी ,राजीव सिंघल ,देवेन्द्री ,शरंदा ,राजेश गोयल ,मुकेश भाटी ,संगीता तिवारी ,संजय भाटी,तरुण शर्मा ,रीना सिंह ,अनु सिंह ,प्रीति बघेल ,आरती शर्मा ,लता बंसल ,आदि हज़ारों क्षेत्र की महिलाओं ने जन आक्रोश सम्मेलन में भाग लिया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!