गौतमबुद्धनगर में भाजपा प्रशिक्षण अभियान का समापन, बिसरख में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन का मंत्र
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर में सूरजपुर मंडल दादरी देहात मंडल जेवर मंडल बिसरख मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान का आज समापन हुआ बिसरख मंडल में मुख्य वक्ता के रूप में जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सहभागिता कर कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, विचारधारा की स्पष्टता और सेवा भाव पर विस्तृत चर्चा की।
प्रशिक्षण अभियान शिविर पर जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा प्रशिक्षण शिविर आयोजनों से राष्ट्र की भावना से राष्ट्रीयता के संस्कार से देने का काम प्रशिक्षण शिविर के आयोजनों से होता समर्पित कार्यकर्ताओं का उत्साह, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रेरणादायक बनी रहे ।प्रशिक्षण अभियान संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आइए, हम सभी मिलकर संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और विकास, सेवा एवं सुशासन के संकल्प को साकार करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से धर्मेन्द्र कोरी वीरेन्द्र भाटी धर्मेन्द्र भाटी सतेन्द्र नागर विकास चौधरी मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य अरुण प्रधान अश्वनी गोयल लोकेश त्यागी मनोज मावी भिखारी सिंह संजीव शर्मा वंदना वानखेड़े अनु सिंह अरुण यादव मुकेश चौहान जितेन्द्र सैन गायत्री तिवारी आदि सैकड़ों सैकड़ों कार्यकर्ता ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया ।




