कुलेसरा में फौजी के घर लाखों की चोरी 9 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली कुलेसरा चौकी क्षेत्र थाना ईकोटेक-3
नोएडा से पुष्पेंद्र जी की रिपोर्ट

ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा क्षेत्र स्थित शिव एंक्लेव आंटी फार्म में 31 मार्च 2026 की रात एक फौजी के घर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना कुलेसरा चौकी क्षेत्र, थाना ईकोटेक-3 के अंतर्गत बताई जा रही है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, घटना के वक्त घर बंद था और चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर में घुसकर अलमारी में रखे कीमती गहने और नकदी साफ कर दी। जब परिवार के लोग वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और चोरी का पता चला।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन आरोप है कि 9 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस मामले में ढिलाई बरत रही है और अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं कर रही है।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी




