तिलपता गांव से ‘गांव चलो अभियान’ की शुरुआत, अभिषेक शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं |
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

भाजपा के स्थापना दिवस अभियान के अंतर्गत गांव चलो कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यात्म अभिषेक शर्मा ने सूरजपुर मंडल के गांव तिलपता में पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सुशासन की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
अभिषेक शर्मा ने कहा कार्यकर्ता गाँव गाँव जाकर
ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने और उनके सुझावों को भी गंभीरता से सुनने का काम और गांव के विकास, बुनियादी सुविधाओं और जनभागीदारी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
यह कार्यक्रम संगठन की जमीनी मजबूती और जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी कर्मवीर आर्य मनोज मावी आदि दर्जनों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे




