उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा: इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने हॉल नंबर-7 में लगाए गए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल का अवलोकन किया।

पुष्पेंद्र कुमार संपादक गौतम बुद्ध नगर यूपी

इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और एसीईओ प्रेरणा सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंत्री नंदी को ग्रेटर नोएडा में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं और औद्योगिक सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

प्राधिकरण के स्टॉल में मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब, ग्रेटर नोएडा के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक विकास और अन्य प्रमुख परियोजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। स्टॉल के माध्यम से ग्रेटर नोएडा में हो रहे विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लोगों तथा निवेशकों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास, निवेश और विभिन्न क्षेत्रों में तैयार हो रही आधुनिक सुविधाओं को देश-दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!