क्या करूं मेरे पास पैसे नहीं हैं आत्मसमर्पण करने से पहले राजपाल का भावुक बयान बोले-यहां कोई दोस्त नहीं |
NEWS SPEED LIVE UPDATES BREAKING NEWS

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इस समय कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. एक्टर ने हाल ही में 25 लाख चेक बाउंस के पुराने मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है. मगर जेल जाने से पहले राजपाल ने पुलिस को एक बयान दिया था, जो अब सामने आया है. इस बयान में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी बात की. एक्टर ने बयान देते समय अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि वो पैसे की भरपाई नहीं कर पाएंगे. वहीं इंडस्ट्री के लोगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि कोई ऐसा भी दोस्त नहीं है जो मेरी मदद करें.
राजपाल यादव ने अपने बयान में कहा कि ‘सर क्या करूं? मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं और मेरे सामने और कोई रास्ता नहीं है. हम सभी यहां अकेले हैं कोई किसी का दोस्त नहीं होता. इस मुश्किल दौर से मुझे खुद ही निकलना होगा.’ सरेंडर करते समय राजपाल यादव काफी भावुक और परेशान लग रहे थे.




