दिल्ली एनसीआर

AK-47 लेकर चलने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार फरीदाबाद के आतंकी डॉक्टर की गर्लफ्रेंड |

NEWS SPEED LIVE UPDATES BREAKING NEWS

लखनऊ. फरीदाबाद में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद के लखनऊ से पुराने रिश्तों की खबर ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार शाहीन के दादा-दादी कभी लखनऊ के लालबाग इलाके में रहा करते थे. यही वजह है कि बचपन में शाहीन कई बार लखनऊ आई थी. हालांकि, पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस कनेक्शन की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही हैं, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है

 

बता दें कि गत 30 अक्टूबर को फरीदाबाद के धौज क्षेत्र स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस के छात्र डॉ. मुज्जमिल अहमद को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने दबिश देकर गिरफ्तार किया. छानबीन में उसके किराए के मकान से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई. पूछताछ के दौरान मुज्जमिल ने शाहीन शाहिद का नाम लिया, जिसके बाद फरीदाबाद पुलिस ने शाहीन को हिरासत में लिया.

 

AK-47 वाली कार शाहीन की निकली

पुलिस को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब मुज्जमिल के पास मिली लग्जरी कार की आरसी शाहीन के नाम पर दर्ज निकली. कार के डिक्की से एक AK-47 राइफल और कई मैगजीन बरामद हुईं. शाहीन खुद एक प्रतिष्ठित अस्पताल में प्रैक्टिस करने वाली डॉक्टर हैं. उनकी गिरफ्तारी के बाद खुफिया एजेंसियों ने दोनों के कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजेक्शन और सोशल मीडिया चैट की गहन पड़ताल शुरू कर दी है

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!