महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर हवन एवं भंडारे का आयोजन, किसानों ने दी श्रद्धांजलि
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

गौतम बुद्ध नगर, 6 अक्टूबर 2026। किसान नेता स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष मनोज मावी के कार्यालय पर हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के किसान भाइयों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
हवन के दौरान सामूहिक रूप से आहुतियां देकर किसानों की समृद्धि, खुशहाली और देश में शांति की कामना की गई। इसके बाद आयोजित भंडारे में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान किसान नेता स्व. महेंद्र सिंह टिकैत के किसानों के हित में किए गए संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
जिला अध्यक्ष मनोज मावी ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत का पूरा जीवन किसानों के अधिकारों और हितों के लिए समर्पित रहा। उनकी पुण्यतिथि पर हवन एवं भंडारे का आयोजन उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक माध्यम है। उन्होंने किसान भाइयों से एकजुट रहने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान सुमित शर्मा को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) में नए सदस्य के रूप में शामिल करते हुए जिले का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान बंधु मौजूद रहे।




