गौतमबुद्धनगर: भाजपा की सभी 11 मंडलों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठकें आयोजित
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर द्वारा आगामी 22 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष विधानसभा सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनज़र जिले के सभी 11 मंडलों में शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर की बैठकें आयोजित की गईं।
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दनकौर, दादरी नगर, दादरी देहात, जेवर, कासना, जारचा, बिसरख, बादलपुर, ग्रेटर नोएडा, रबूपुरा और सूरजपुर मंडलों की बैठकों में शामिल होकर संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी तथा बूथ अध्यक्षों के साथ सम्मेलन की रूपरेखा, बूथ सशक्तिकरण और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
सूरजपुर मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि “संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाकर 22 जुलाई के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं में सहभागी बनना है और ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ के संकल्प को साकार करना है।”
बैठकों में जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र कोरी, दीपक भारद्वाज, सतेन्द्र नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य सहित पवन रावल, सेवानंद शर्मा, मनोज मावी, सत्यपाल शर्मा, विकास चौधरी, रजनी तोमर, दिनेश भाटी, धीर राणा, लोकेश त्यागी, अर्पित तिवारी, गजेन्द्र वाल्मीकि, सुनील रावत, भिखारी सिंह, संजीव शर्मा, महेन्द्र नागर, वंदना वानखेड़े, चंद्रमणि भारद्वाज, गायत्री तिवारी, गीता सागर, पवन नागर, पवन बंसल, अश्वनी गोयल, वरुण धीमान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सम्मेलन को सफल बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।




