उत्तर प्रदेशबुलंदशहर

सिकंदराबाद बुलंदशहर // शिक्षक दिवस पर बंद विद्यालय के सामने उठी बच्चों के भविष्य की आवाज़

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

सिकंदराबाद/बुलंदशहर, 5 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां देशभर में शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा के महत्व को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं विधानसभा सिकंदराबाद के गांव गफ्फारगढ़ी में बंद किए गए प्राथमिक विद्यालय को लेकर बच्चों के भविष्य की चिंता भी सामने आई।

समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव लवीन सिंह भाटी शिक्षक दिवस पर प्राथमिक विद्यालय गफ्फारगढ़ी पहुंचे। उन्होंने महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए बंद विद्यालय के सामने अपनी बात रखी और विद्यालयों के मर्जर के फैसले पर सवाल उठाए।

लवीन सिंह भाटी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मर्जर के नाम पर कई प्राथमिक विद्यालयों को बंद किया गया है। गफ्फारगढ़ी का प्राथमिक विद्यालय भी इसी प्रक्रिया के तहत बंद किया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मर्जर किए गए विद्यालयों को दोबारा खोला जाए, ताकि गांव और देहात के बच्चों को उनके घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!