नोएडा : सेक्टर 151 स्थित स्पोर्ट्सविले फार्म पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया |
राहुल कुमार संपादक // ग्रेटर नोएडा यूपी


NINE O NINE ग्रुप से जुड़े पदाधिकारी समेत तमाम सामाजिक लोग मौजूद रहे, संगीत की मधुर धुनों के साथ रामायण के सुंदरकांड का पाठ इतना प्रभावशाली था कि सभी श्रोता मंत्र मुक्त होकर राम की लय में झूमने लगे , 2 घंटे के आयोजन के दौरान स्पोर्टसविल्ले फार्म राम नाम की जयकारो और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया, सुंदरकांड की चौपाइयों का गायन किया गया ढोलक और मजीरो की संगत पर भक्तों ने हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया है, यह आयोजन भारत शर्मा पत्नी पूनम शर्मा की बेटी अनन्या शर्मा के जन्मदिन पर आयोजित किया गया है,आयोजक भारत शर्मा का कहना है सूरज कांड के पाठ से मानसिक शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है,आयोजकों के अनुसार ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज में धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विश्व कल्याण की भावना को मजबूत करना है कार्यक्रम के अंत में आरती और प्रसाद की भी व्यवस्था की गई।




