नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

गौतमबुद्धनगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मंगलवार को जेवर स्थित एयरपोर्ट स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, वीवीआईपी मूवमेंट और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और किसी भी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग व रूट डायवर्जन की व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। साथ ही साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजामों को भी मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।
एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास और रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं।




