Blogउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

शिव सैनिको ने सामुहिक व्रत पारायण करा, लिया हिंदुत्व सशक्तिकरण का संकल्प।

कैलाश कुमार जिला रिपोर्टर मुरादाबाद यूपी

शिव सेना ने तृतीय नवरात्र पत्र के दिन 24 वां सामूहिक व्रत पारायण और महाआरती का कार्यक्रम आयोजित करा। कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित होटल ड्राईव इन 24 में सायं 7:30 बजे से गणेश वंदना और महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र से शुरू हुआ, समारोह में आने वाले सभी अतिथियों का अभिनंदन शिव सैनिकों ने कलावा बांधकर और तिलक लगाकर किया। कार्यक्रम में समाज सेवकों, विभिन्न संगठनों के नेताओं, वरिष्ठ निर्यातकों, उद्यमियों और चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने हिंदुओं और समाज की स्थिति पर अपने विचार भी रखे। अंत में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने मौजूद सभी शिवसैनिकों और अतिथियों को हिंदुत्व सशक्तिकरण के इस कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए उनका धन्यवाद किया। जिला प्रमुख ने बताया कि आगे भी शिवसैनिक हिंदू समाज में से अमीर, गरीब व जातिवाद का भेद मिटाने के लिए अग्रसर होकर काम करेंगे। वक्ताओं के संबोधन बाद पंडित श्री भीमदत्त शर्मा जी द्वारा शंखनाद कर महाआरती की गई और माता को महाभोग लगाया गया, जिसके बाद सभी ने अपने तृतीय नवरात्र व्रत को सामूहिक रूप से विश्राम देते हुए व्रत भोज किया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए अमरनाथ दीक्षित जी, पूर्व सांसद राजा चंद्र विजय सिंह, डॉ विशेष गुप्ता, प्रिया अग्रवाल, विधायक रामवीर जी, ज्ञानेंद्र गांधी जी, मनोज अहूजा जी, धीरेंद्र दास जी, डॉ सीपी सिंह, समाजवादी जिलाध्यक्ष जयवीर जी आदि महानगर की विभूतियां भी मौजूद रही। शिवसेना के विपिन भटनागर, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे ,राजीव राठौर,अरुण ठाकुर,राजपाल, आकाश,मयंक,सरदार इंद्रजीत सिंह,जितेंद्र पासी,विक्की कश्यप, प्रदीप ठाकुर, जीतू, पंकज पाल,विशाल सैनी, राहुल,सुरेश सैनी,जुगनू सोनकर,दीपक,उमेश ठाकुर, पवन रूहेला,महेश,अशोक सैनी,योगेश आनंद,चंचल, नितेश,अमरपाल आदि के साथ सैकड़ो शिव सैनिक मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!