गौतम बुद्ध नगर की स्वीटी शर्मा ने रचा इतिहास नेशनल क्लासिक व इक्विप्ड बेंचप्रेस चैंपियनशिप में दोहरा स्वर्ण व राष्ट्रीय रिकॉर्ड |
राहुल कुमार संपादक // ग्रेटर नोएडा यूपी

फरीदाबाद (हरियाणा) में 7 से 11 जनवरी 2025 तक आयोजित 34वीं नेशनल क्लासिक एवं इक्विप्ड बेंचप्रेस चैंपियनशिप में गौतम बुद्ध नगर की बेटी स्वीटी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।
76 किलोग्राम भार वर्ग (M2 कैटेगरी) में भाग लेते हुए स्वीटी शर्मा ने
क्लासिक बेंचप्रेस में 🥇 स्वर्ण पदक
इक्विप्ड बेंचप्रेस में 🥇 स्वर्ण पदक जीतकर दोहरा खिताब अपने नाम किया।
इतना ही नहीं, इक्विप्ड कैटेगरी में स्वीटी शर्मा ने 88 किलोग्राम वजन उठाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किया, जो इस वर्ग में अब तक का सर्वाधिक वजन है।
इससे पहले भी स्वीटी शर्मा को “स्ट्रॉन्ग वूमन ऑफ़ इंडिया” प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त हो चुका है, जो उनकी निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।
उल्लेखनीय है कि स्वीटी शर्मा CONCOR, दादरी में अतिरिक्त अधिकारी (Additional Officer) के पद पर कार्यरत हैं और अपने व्यस्त प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ खेल जगत में देश का नाम ऊँचा कर रही हैं।
अपनी इस उपलब्धि पर स्वीटी शर्मा ने कहा,
> “यह सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और सभी के आशीर्वाद का परिणाम है।




