उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा
राजीव मलिक को पुनः प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त, संगठन ने जताया भरोसा
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

गौतम बुद्ध नगर जनपद के गांव पारसौल निवासी श्री राजीव मलिक पुत्र स्व. श्री धर्मपाल सिंह को एक बार फिर उत्तर प्रदेश में प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया है। संगठन द्वारा जारी आदेश में उन्हें पूर्व की भांति अपने पद पर कार्य करते रहने के निर्देश दिए गए हैं।
संगठन ने राजीव मलिक से अपेक्षा जताई है कि वह चौधरी टिकैत जी की नीतियों और कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उनकी पुनर्नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को उनके अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानीय स्तर पर भी उनकी नियुक्ति को लेकर समर्थकों में खुशी देखी जा रही है और इसे संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




