मुरादाबाद

शिवसेना ने ‘त्योहार मनाओ, संस्कृति बचाओ, संस्कार लाओ’ अभियान के तहत गणपति महोत्सव की शुरुआत

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

मुरादाबाद। शिवसेना द्वारा ‘त्योहार मनाओ, संस्कृति बचाओ, संस्कार लाओ’ अभियान के तहत गणपति महोत्सव की शुरुआत गणपति वंदना और पूजन के साथ की गई। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने जिले की विभिन्न तहसीलों और महानगर के अलग-अलग क्षेत्रों में गणपति पूजन एवं गणपति विसर्जन कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है।

इसी क्रम में शिवसेना जिला कार्यालय, स्टेशन रोड स्थित लाल बिल्डिंग क्षेत्र के आनंदपुर आश्रम में गणपति जी की स्थापना की गई। इसके बाद आज क्षेत्रवासियों और शिवसेना पदाधिकारियों की मौजूदगी में गणपति जी के विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।

विसर्जन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की आरती और पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर फूलों की वर्षा, रंग-गुलाल और पटाखों के साथ भक्तों ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि संगठन द्वारा महानगर के लाइनपार, काशीराम, पीतल नगरी, बालाजी, लालबाग, बुध बाजार, स्टेशन रोड, पंडित चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों में गणपति महोत्सव से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा बिलारी और ठाकुरद्वारा तहसीलों में भी तहसील प्रमुखों के नेतृत्व में गणपति पूजन एवं विसर्जन कार्यक्रम किए जाएंगे।

शिवसेना पदाधिकारियों का कहना है कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कार तथा त्योहारों से जोड़ना है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, नरेंद्र सिक्का, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, शरद कपूर, भारत कपूर, मनीष गुप्ता, उमेश भाटिया, विकास छावड़ा, सुरेश सैनी, अशोक सैनी, राकेश गुंबर, भारत अरोड़ा, रबल सचदेवा, अनिल मदान, पंकज गुप्ता, मयूर टंडन, हर्ष शर्मा और रोहन कथूरिया सहित बड़ी संख्या में शिवसेना पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन आनंदपुर आश्रम की बाई जी के आशीर्वाद के साथ हुआ। शिवसेना पदाधिकारियों ने आगे भी इसी तरह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!