वैलेंटाइन डे के विरोध में शिव सैनिकों ने बनाई रणनीति।
कैलाश कुमार जिला रिपोर्टर // मुरादाबाद यूपी

मुरादाबाद : युवा सेना के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें वैलेंटाइन डे के विरोध पर चर्चा की गई, युवा सेना जिला प्रमुख ने बताया की सभी शिव सैनिक अगले दो-तीन दिन तक सभी होटल व रेस्टोरेंट प्रतिष्ठानों में जाकर चेतावनी देने की बात कही। इसके बाद 14 फरवरी को जिला प्रमुख मुदित उपाध्याय और महानगर प्रमुख शिबू पांडे के नेतृत्व में युवा सैनिकों की इकाइयां विभिन्न स्थानो पर उग्र विरोध करेंगे। शिव सैनिकों का आरोप है कि वैलेंटाइन डे पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा देता है और इसकी आड़ में लव जिहाद भी बढ़ रहा है। जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा शिवसेना 14 फरवरी को शहीदी दिवस के रूप में मनाएगी। आज की बैठक में मुख्यतः वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में मुदित उपाध्याय,शिबू पांडे,आकाश कश्यप,मयंक सैनी,अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर,विक्की कश्यप, सुरेश सैनी,जीतू,दीपक आदि युवा सेना के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।




