ग्रेटर नोएडा

ज़ेवर विधानसभा के लढपुरा गाँव से “खेल मैदान बचाओ” जनजागरण अभियान को मिला अपार समर्थन, कल ऐच्छर गाँव से हुई थी शुरूवात !

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

क्षेत्रीय खेल परिसर सैक्टर 37 ग्रेटर नोएडा में दर्जनो खेलों ओर सरकारी जॉब की तैयारी के रंनिंग ट्रैक को बंद करके बनाये जा रहे हॉकी स्टेडियम का विरोध कर रही खेल मैदान बचाओ समिति के लोग आज जेवर विधानसभा के गाँव लढपुरा में ग्रामवासियों से मिले और खेल मैदान बचाओ मुहिम से जुड़ने कें लिये जनजागरण किया, समिति से मुकेश चौधरी ने बताया सभी क्षेत्रवासियों के एकजुट प्रयासः से खेल मैदान का ताला खुल गया है बच्चें वापस खेल मैदान में तैयारियों के लिए जा रहें है, सतेंद्र नागर आर्यबन्धु ने बताया कि आज प्राधिकरण कार्यालय में सीईओ श्री सुनील जी से हमारी वार्ता हुई उन्होंने बताया है कि फिलहाल प्राधिकरण ने अक्टूबर माह तक युवाओ के फिजिकल की तैयारियों को ध्यान में रखतें हुए निर्माण कार्य रोक दिया है, ताला पहले ही खोला जा चुका है, बच्चे अपनी तैयारी कर सकतें है, बाकी विषयो पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मीटिंग के माध्यम से फैसला किया जाएगा और समिति को भी वार्ता में शामिल किया जाएगा।

जनजागरण अभियान के दौरान ग्रामवासियों ने एकमत होकर हॉकी स्टेडियम को जीबीयू में वापस शिफ्ट करने और क्षेत्रीय खेल परिषर की यथास्थिति बनाये रखने की माँग की ओर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व सत्ता पक्ष-विपक्ष दोनो के उन सभी नेताओं का गाँव मे खुला बहिष्कार करने की घोषणा की है जो खेल मैदान बचाओ समिति की आवाज़ नही सुन रहे हैं, गाँव के दर्जनभर युवक-युवतियां जो खेल मैदान में तैयारी करतें हैं उनकी ओर से दीपक भाटी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जिस मैदान में हॉकी स्टेडियम बनाने जा रही है उससे हमारे ग्रामीण क्षेत्र के हजारों बच्चों-युवाओ का भविष्य खराब हो जाएगा, ये हम ग्रामीणों का अंतिम निःशुल्क खेल मैदान है। किसान बलजीत भाटी व अन्य ने कहा कि इस मैदान में हमारे किशोर-युवा खेलों व सरकारी जॉब की तैयारी करने के लिए जातें हैं अब हॉकी स्टेडियम बनने से सब गतिविधियों को बंद कर देने से ग्रामवासियों में अत्याधिक विरोध और नाराजगी है।

खेल समिति के सदस्य इंद्राज नागर ओर मिंटू डाढ़ा ने कहा कि यदि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्रीय खेल परिसर में हॉकी स्टेडियम बनाने का अपना फैसला वापस नहीं लेता हैं तो अलग अलग गांवों में घूमकर अपने खेल मैदान को बचाने का जनजागरण अभियान ऐसे ही जारी रहेगा।

जिला अधिवक्ता बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमेश भाटी भी टीम के साथ पहुँचे ओर ग्रामीणों से कहा कि ऐसे नक्कारा जनप्रतिनिधियों की गाँव मे एंट्री बैन करो जो आपकी नही सुनते, युवाओ के साथ अत्याचार बर्दाश्त नही किया जाएगा, मैदान नही छिनने देंगे, 7 तारीख को प्राधिकरण के साथ हुई वार्ता की मांगों को पूरा किया जाय, समिति सदस्यों पर प्राधिकरण द्वारा किये गए मुकदमे वापस किये जायें ।

आज की बैठक में रंजीत, नलवीर पायला, रितेश भाटी, करतार नेताजी, सोनू भाटी, चमन शर्मा, सुंदर भाटी, अमन भाटी, आदेश भाटी, गौरव और खेल मैदान बचाओ समिति के सदस्य आदि सभी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!