उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

सीमा हैदर फिर बनीं मां बेटे को दिया जन्म सचिन के घर में गूंजी किलकारी |

राहुल कुमार संपादक // ग्रेटर नोएडा यूपी

कुछ सालों पहले पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार (17 फरवरी) को बच्चे को जन्म दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में सीमा ने बेटे को जन्म दिया. डिलीवरी के बाद जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी होने के बाद रबूपुरा पहुंचने पर सचिन के परिजनों ने बेटे के जन्म की खुशी में मिठाई बांटी. पिछले साल सीमा ने बेटी को जन्म दिया था

 

जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ

ग्रेटर नोएडा रबूपुरा क्षेत्र में रह रही पाकिस्तान से भारत आई महिला सीमा हैदर ने मंगलवार को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया. जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में सुरक्षित प्रसव के दौरान सीमा ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया. डॉक्टरों की निगरानी में हुई डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं.

 

सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं

वह 13 मई 2023 को नेपाल के रास्ते भारत आई थीं

सीमा और सचिन मीणा की प्रेम कहानी पब्जी गेम के जरिए शुरू हुई थी

अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के चलते सीमा हैदर को 4 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया गया था

7 जुलाई 2023 को जमानत मिल गई

सीमा हैदर को अब तक भारतीय नागरिकता नहीं मिली है

सीमा के खिलाफ अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का मामला दर्ज है

नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी सीमा और सचिन ने शादी की थी

परिवारवालों ने बांटी मिठाइयां

वहीं अस्पताल प्रशासन के अनुसार प्रसव सामान्य तरीक़े से हुआ और जच्चा बच्चा को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था. मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब सीमा अपने परिवार के साथ रबूपुरा पहुंचीं, तो घर में खुशी का माहौल देखने को मिला. परिवारवालों ने नवजात शिशु के स्वागत में मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!