बुलंदशहर: SHO समेत 7 पुलिसकर्मियों पर FIR, टोल प्लाजा से युवक को उठाकर 6 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस महकमे से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। डीआईजी कलानिधि नैथानी के आदेश पर सिकंदराबाद कोतवाली के तत्कालीन थाना प्रभारी (SHO) नीरज मलिक समेत सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
शिकायतकर्ता सलमान का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे एक टोल प्लाजा से बिना किसी कानूनी आधार के जबरन उठाया और सिकंदराबाद कोतवाली ले गए। वहां उसे अवैध रूप से हिरासत में रखा गया, उसके साथ मारपीट की गई और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 6 लाख रुपये की रंगदारी वसूली गई।
पीड़ित ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जांच के बाद तत्कालीन SHO नीरज मलिक सहित सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। अब आगे की जांच के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
News Speed Live इस मामले से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।




