उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

कैंसर के खिलाफ जनआंदोलन Run to Save Livesमैराथन में जेवर विधायक रहे मुख्य अतिथि |

राहुल कुमार संपादक // ग्रेटर नोएडा यूपी

कासना : स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) के सहयोग से गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित “Run to Save Lives Marathon” में जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”यह मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जन-जागरूकता, जीवन रक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ा एक सशक्त अभियान है। कैंसर सर्वाइवर्स की भावनात्मक और कहानियां, युवाओं की ऊर्जावान भागीदारी तथा समाज के हर वर्ग की सक्रिय सहभागिता यह स्पष्ट करती है कि सामूहिक प्रयासों से ही स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।”*

जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने इस अभियान में Honda India Foundation द्वारा दिए गए योगदान की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि *”कॉर्पोरेट संस्थानों की ऐसी सहभागिता सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की प्रेरक मिसाल है।”*

जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह आगे कहा कि *”राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) द्वारा एक मेडिकल बस संचालित की जाएगी, जो गांव-गांव जाकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच करेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर जांच, निदान और उपचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा, जिससे अनेक लोगों का जीवन सुरक्षित किया जा सकेगा।”*

जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए Astitva Foundation, चिकित्सकों, खिलाड़ियों एवं सभी सहभागियों को बधाई देते हुए कहा कि *”ऐसे आयोजन स्वस्थ, जागरूक और संवेदनशील भारत के निर्माण की दिशा में निश्चित रूप से प्रेरणास्रोत सिद्ध होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!