उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

जेवर में शिक्षक दिवस मनाने जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

जेवर/ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर उत्तर प्रदेश में बंद या मर्ज किए गए प्राथमिक स्कूलों के समीप शिक्षक दिवस मनाने जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जेवर क्षेत्र में सपा नेता विकास जतन भाटी और लोकेश भाटी अपने समर्थकों के साथ शिक्षक दिवस मनाने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तारी के दौरान सपा नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान सपा नेता विकास जतन भाटी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्ता जाने के डर से सरकार बौखलाहट में लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर रही है।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना और शिक्षक दिवस मनाना कोई अपराध नहीं है। सपा नेताओं ने कहा कि पार्टी स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज आगे भी उठाती रहेगी। घटना को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!