उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

गौतम बुद्ध नगर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे प्रस्तावित है. पीएम मोदी के हाथों इसका उद्घाटन प्रस्तावित है|

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है. नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन की फाइनल डेट सामने आ गई है, नोएडा अंतर्राराष्ट्रीय हवाई अड्डा को लेकर जो जानकारी सामने आई है, वह यह है कि नोएडा इंटरनेशन एयरपोर्ट का उद्घाटन कल यानी 28 मार्च को 2026 को प्रस्तावित है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 मार्च को सुबह करीब 11:30 पर नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रस्तावित है.

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 मार्च को सुबह करीब 11:30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के तहत सबसे पहले वे एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे, साथ ही वहां तैयारी का जायजा लेंगे. इसके बाद दोपहर करीब 12:00 बजे पीएम मोदी एयरपोर्ट के पहले चरण का औपचारिक उद्घाटन करेंगे.

 

उद्घाटन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम

वहीं, जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा से यमुना एकसप्रेस वे होते हुए लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. इसके लिए एक्सप्रेस वे की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी. इसके अलावा वीआईपी मूवमेंट पर आईएसटीएमएस से एक्सप्रेस वे पर निगरानी की जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो चुकी हैं,

 

उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम

खबरों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद वह जनसभा स्थल की ओर जाएंगे, यहां पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि जनसभा में क्षेत्र विकास रोजगार और एयरपोर्ट से जुड़ी योजनाओं पर विशेष फोकस रहने की संभावना है. हालांकि सुरक्षा कारणों से उनके मिनट टू मिनट कार्यक्रम में कुछ बदलाव भी संभव है. फिलहाल, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की खबर उन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है जो काफी समय से जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार कर रहे थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!