भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर मॉनिटरिंग टीम के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी श्री सुभाष यदुवंश जी एवं प्रदेश संयोजक श्री अभिषेक कौशिक जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में 28 मार्च को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विस्तृत रणनीति एवं कार्ययोजना तैयार की गई।
सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी जी ने कहा कि मॉनिटरिंग टीम जिला मंडलों तक बसों के संचालन बस प्रमुखों बस के प्रस्थान और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी करेगी ताकि किसी भी जनसभा में आने वाले लोगों को कोई दिक़्क़त न रहे। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की गति और जनसेवा का संकल्प निरंतर मजबूत हो रहा है।एयरपोर्ट का उद्घाटन लोकार्पण समारोह एवं जनसभा ऐतिहासिक होगी ऐतिहासिक सफलता के लिए सभी कार्यकर्ता लगे हुए हैं ।




